क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत परिहार प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बाया की भूमि जिसका खाता संख्या-768 खेसरा-1179,1180 रकबा-40 डिसमिल एवं 3 डिसमिल है,तथा बाया बाजार के सटे पूरब दिशा में तालाब के मुहाने को स्थानीय लोगों द्वारा विगत दस वर्षो से अतिक्रमण कर लिया गया है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक वर्णित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?