1-क्या यह बात सही है कि डिजिटल जमाबंदी में सुधार हेतु परिमार्जनप्लस आवेदनों को लंबित रखने तथा विभागीय निर्देशों के उल्लंघन संबंधी अंचल अधिकारी, राघोपुर, वैशाली से विभागीय पत्रांक 240(9ए)/वर्ष 2025-26 द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गयी है;2-क्या यह बात सही है कि स्पष्टीकरण उपरांत विलम्ब संबंधी साक्ष्य छिपाने हेतु 28 मई, 2025 को समर्पित परिमार्जन आवेदनों यथा 251862132454296-08 के ऐक्शन डेट चेंज कर, माह की जगह ‘नहीं’ शब्द अंकित कर, साक्ष्य रहते हए भी ‘साक्ष्य उपलब्ध नहीं’ अंकित कर आवेदनों को रद्द कर दिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार साक्ष्य छिपाने हेतु अंचल कम्प्यूटर में छेड़छाड़ करने वाले पदाधिकारी / कर्मचारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?