Back to Legislative Questions Repository
Q.No 715Starred Question Listed

सेवाएँ सुनिश्चित करना

आसिफ अहमद (35) (बिस्फी) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला अंतर्गत बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के बिस्फी एवं रहिका प्रखंड के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा उपकरण, आधारभूत सुविधाओं, जीवनरक्षक दवाओं, एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज़ वैक्सीन तथा एम्बुलेंस सेवाओं का अभाव है, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्रों में भवन मरम्मत, बाउंड्री वॉल, विद्युत एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाएँ भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा उपकरण, भवन मरम्मत, बाउंड्री वॉल, विद्युत एवं पेयजल सुविधाएँ, एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज़ वैक्सीन सहित आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता तथा पर्याप्त एम्बुलेंस सेवाएँ सुनिश्चित करने का विचार रखती है,हाँ  तो कबतक नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
आसिफ अहमद (35) (बिस्फी)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
ASIF AHMAD (35)
ASIF AHMAD (35)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Bisfi-Madhubani (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Chandrasenpur, P.O.- Hussainpur P.S.- Rahika, District- Madhubani Pin Code- 847238