क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंडान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उत्क्रमण वर्ष 2016 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में किया गया था परन्तु 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मानक के अनुरूप अस्पताल के भवन का निर्माण नहीं कराया गया है,2.क्या यह बात सही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुचारू रूप से संचालित नहीं होने के कारण मरीजों को ईलाज हेतु जिला मुख्यालय जाना पड़ता है,3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सी0एच0सी0 का मानक के अनुरूप भवन निर्माण कराकर आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?