क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत सहसराय, अधगाई, चाँदी, रजवाड़ा, खुरसाहा, वेतहा, बेला, मच्छपकौनी, मनपौर, सौरभा सिसिया, कोईरा पिपरा, मजहा जैसे दर्जनों गाँव के लोग अभी भी बास के खंभा पर बिजली का तार ले जाकर किसी तरह बिजली का उपयोग कर रहे है जिससे काफी कठिनाई होती है ;2. यदि हाँ तो क्या सरकार बिजली का पोल एवं तार लगाकर उपभोक्ता को बिजली मुहैया कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?