क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—क्या यह बात सही है कि भागलपुर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, लोक कलाओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इनके व्यवस्थित प्रशिक्षण, शोध, दस्तावेजीकरण एवं नई पीढ़ी तक हस्तांतरण की आवश्यकता है ; यदि हाँ तो क्या सरकार भागलपुर में लोक कला प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की स्थापना करने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?