Back to Legislative Questions Repository
Q.No 544Starred Question Listed

अस्पताल भवन का  निर्माण ।

श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर ) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों की कमी है तथा अस्पताल के अनेक भवन एवं छात्र-छात्राओं के छात्रावास जर्जर अवस्था में होने के कारण  एवं मरीजों की लगातार बढती संख्या की तुलना में वर्तमान भवन एवं बेड क्षमता अपर्याप्त है, जिसके कारण मरीजों को समुचित उपचार एवं भर्ती की सुविधा उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है  तथा कर्मियों एवं मरीजों के सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, यदि हां, तो सरकार उक्त अस्पताल में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, नया आधुनिक अस्पताल भवन, अतिरिक्त बेड क्षमता हेतु नए भवन, छात्र-छात्राओं के लिए नए छात्रावास तथा जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
ROHIT PANDEY (156)
ROHIT PANDEY (156)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bhagalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
B-049-099 New Shivpuri Colony, Tilkamanjhi, Bhagalpur