Back to Legislative Questions Repository
Q.No 261Starred Question Listed

पुल का निर्माण

श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर ) पथ निर्माण विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत भागलपुर शहर में भोलानाथ पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले हजारों परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि निर्माण कार्य के कारण पुल एवं उसके आसपास के क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को आवागमन में  परेशानी हो रही है तथा यह शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण लगातार यातायात बाधित रहता है और दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं;3.  यदि उपर्युक्त खंडों  के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या  सरकार  उक्त पुल का निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर )
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
ROHIT PANDEY (156)
ROHIT PANDEY (156)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bhagalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
B-049-099 New Shivpuri Colony, Tilkamanjhi, Bhagalpur