क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत वैशाली स्थित विश्व शान्ति स्तूप का रख-रखाव, देखभाल, सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ संचालन का कार्य जापान की संस्था नेपोजंन अयो हो जी द्वारा की जाती है;2. क्या यह बात सही है कि विगत वर्षो से विश्व शान्ति स्तूप का उक्त संस्था द्वारा सही से देखभाल नहीं किये जाने के कारा स्तूप की चारदिवारी क्षतिग्रस्त तथा रंग रोगन आदि कार्य नहीं होने के कारण पर्यटकगण में रोष है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार विश्व शांति स्तूप के रख रखाव, देखभाल, सौन्दर्यीकरण आदि कार्यो को अपने स्तर से कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?