क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के पत्रांक-01-03/2015 खंड 1714 दिनांक-31.10.2019 के आलोक में दिनांक-13.12.2019 को चुनाव सम्पन्न हुआ एवं उसके बाद कोई चुनाव नहीं हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत गोरौल प्रखंड के पीरापुर मथुरा पंचायत पैक्स का मतदाता सूची प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गोरौल, निर्वाचन पदाधिकारी, गोरौल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरौल एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, वैशाली के संयुक्त हस्ताक्षर से तैयार किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वैशाली जिलान्तर्गत गोरौल प्रखंड के पीरापुर मथुरा पंचायत पैक्स चुनाव उक्त तैयार मतदाता सूची के आलोक में कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?