क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत एकोस पंचायत पैक्स काफी समय से डिफॉल्ट की स्थिति में है तथा उसका कार्य संडा पैक्स द्वारा किया जा रहा है;2-क्या यह बात सही है कि एकंगरसराय एवं इस्लामपुर प्रखंडों के कई पैक्स डिफॉल्ट की स्थिति में हैं, जिसके कारण किसानों को धान एवं गेहूँ की अधिप्राप्ति, उर्वरक उपलब्धता, ऋण तथा अन्य सहकारी सेवाओं का समय पर लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;3- यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार डिफॉल्ट पैक्सों को पुनः क्रियाशील बनाने तथा किसानों को उनके क्षेत्र के पैक्स के माध्यम से सभी सहकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं, तो क्यों?