क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के हुलासगंज से पटना जिला के फतुहा तक राज्य पथ पर भारी वाहनों के अधिक आवागमन तथा सड़क की क्षमता से अधिक यातायात के कारण प्रतिदिन लंबे जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों, को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक इस मार्ग पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु इस मार्ग के चौड़ीकरण, बाईपास निर्माण, बेहतर यातायात प्रबंधन अथवा अन्य आवश्यक कार्यों को कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?