क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड की औंगारी पंचायत तथा इस्लामपुर प्रखंड की देखावा पंचायत के किसानों को धान की बुआई एवं कृषि कार्यों के दौरान समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक (खाद) उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त दोनों प्रखंडों में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?