क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत आतमा पंचायत के लोदीपुर ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा सुढी पंचायत के सुंदरबीघा ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषाहार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने की कब तक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?