क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधान सभा क्षेत्र के पंचायत चकहबीब, महमदपुर सकरा, पतैलिया सहित अन्य पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों को मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत एस. कुमार का मॅल्टी काॅप थ्रेसर की गुणवत्ता का जाँच किए बिना ही दिनांक-31 जुलाई 2021 को भुगतान कराकर दे दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त संबंध में चकहबीब प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि0 द्वारा दिनांक-27.06.2022 को जिला सहकारिता पदाधिकारी को एक आवेदन भी दिया गया है; जो अभीतक लम्बित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार भुगतान की गई राशि को वापस लेने या पैक्स अध्यक्षों को दूसरी कम्पनी की मॅल्टी काॅप थ्रेसर देने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?