क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपूर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत महथी दक्षिण, वार्ड संख्या-06 के लड्डु लाल उच्च विद्यालय, सिरसी के परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वर्ष-2014 से ही बंद है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय को कबतक चालू कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?