क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित दुर्गा मंदिर के नजदीक से सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-6 के अनुसूचित जाति टोला को जोड़नेवाली कच्ची सड़क तथा भुस्वर पंचायत के वार्ड संख्या-06 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से दास टोला तक सड़क का पक्कीकरन नहीं होने से लोगों का आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार, उक्त सड़कों का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?