क्या मंत्री ,कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलार्न्तगत विभाग द्वारा किसानों को धान बीज बायो-799 और मक्का बीज डीएचएम-206 दिया जाता है, जबकि किसान धान में पायोनियर-27च्37, रबी में मोंसेंटो-9081 और पायोनियर-3522 मक्का का बीज लगाते हैं तथा गेहूँ के सीजन में श्रीराम-303, माइको का गोल या जे0के0 कम्पनी का बीज लगाते है, जो 100-115 दिन में तैयार होता है, ऊपज 30-35-क्विंटल/एकड़ देता है, जबकि सरकारी बीज में समय ज्यादा और ऊपज 15-क्वींटल प्रति एकड़ से भी कम होता है; जिसके कारण किसानों को सरकारी बीज पर भरोसा नहीं है;2.यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार, किसानों को अपनी स्वेच्छानुसार बीज को लगाने एवं स्थानीय बाजार से खरीद-रसीद पर अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से देने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?