क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत दिघवारा नगर पंचायत के संबंधित वार्डों में पूर्व से निर्मित नालियाँ जर्जर अवस्था में हैं, जिसके कारण अपशिष्ट जल का समुचित निकास नहीं हो पाता है जिससे आमजन को जल निकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ तो सरकार उक्त समस्या के स्थायी समाधान हेतु कब तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना एवं आवश्यक सीवरेज अवसंरचना का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं ,तो क्यों ?