क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम-चंपारण के बेतिया–लौरिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-727) स्थित शनिचरी चौक से चुहड़ी बाजार होते हुए महना चौक से लोहियरिया चौक तक तथा घोघा चौक से सरिसवा बाजार तक बढ़ते यातायात के कारण सड़क की वर्तमान चौड़ाई अपर्याप्त हो गई है, जिससे प्रतिदिन जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होती रहती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों मार्ग चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों, किसानों एवं व्यवसायियों की दैनिक आवाजाही के प्रमुख मार्ग हैं तथा क्षेत्र के व्यापार एवं कृषि परिवहन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हों, तो क्या सरकार उक्त दोनों मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों?