क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि:–(1) क्या यह बात सही है कि प० चम्पारण जिलान्तर्गत चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पूर्व से निर्मित अधिकांश पईनों की नियमित सफाई एवं उड़ाही तथा नई पईनों का निर्माण नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार ग्राम पंचायतों के माध्यम से चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से निर्मित पईनों की सफाई एवं उड़ाही तथा आवश्यकता अनुसार नई पोइनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?