क्या मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि निबंधन विभाग के ज्ञापांक FW- 7125/2022 Sec. 9-626 दिनांक-28.01.2026 के द्वारा निबंधन पेपर लेस करने का आदेश निर्गत किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि पेपर लेस के निबंधन प्रक्रिया में अनुज्ञाप्तिधारी दस्तावेज लेखकों की तकनीकी'रूप से सहमति, डिजीटल हस्ताक्षर अनिवार्य करने तथा अनुज्ञाप्तिधारी दस्तावेज लेखक अपने-अपने आई०डी० द्वारा दस्तावेज तैयार करने संबंधित निर्णय अबतक नहीं लिया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं; तो सरकार उक्त आदेश के आलोक में निबंधन को पेपरलेस कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?