क्या मंत्री, मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड में निबन्धन कार्यालय नही है;2. क्या यह बात सही है कि रामनगर प्रखंड में निबन्धन कार्यालय का निर्माण हो जाने से रामनगर प्रखंड एवं गौनाहा प्रखंड के लोगों को निबन्धन से संबंधित सुविधाओं का लाभ मिलेगा ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखंडों के लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामनगर में निबन्धन कार्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?