क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज जोगिया के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जोगिया का भवन अत्यंत जर्जर होने के कारण नर्सिंग स्टॉफ के रहने एवं केंद्र के संचालन में काफी असुविधा होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक अतिरिक्त उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?