क्या मंत्री, मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार मध निषेध और उत्पाद विभाग के पदाधिकारी के नियुक्ति के संदर्भ में अधिसूचना संख्या 11/अधिo कार्यांo -01-06-/2016/4028, दिनांक 18/10/2016 की धारा -6 में उत्पाद उपअधीक्षक के पद पर नियुक्ति का प्रावधान है ,2. क्या यह बात सही है कि इस पद के पदधारक नहीं होने के कारण अनुमंडल स्तर पर पूर्ण शराबबंदी कार्यक्रम को नियंत्रित कराने में दिक्कत हो रही है,3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सृजित पद पर प्रोन्नति द्वारा रिक्ति को भरने का विचार रखती है ?