क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर एवं कोटवा प्रखंड में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है, जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु जिला मुख्यालय मोतिहारी या अन्य जगहों पर जाना पड़ता है , जिससे बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?