क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा के कोटवा प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए एक भी छात्रावास नहीं है जिससे वहां के छात्रों को पठन पाठन में काफी परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक कोटवा प्रखंड में छात्रावास का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?