क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत श्री शालिक उच्च विद्यालय+2 बाकरपुर आदर्श विद्यालय में चयनित हो चुका है, जिसमें छात्र छात्राओं की संख्या 2500 से अधिक है ;2. क्या यह बात सही है कि छात्र छात्राओं की संख्या के अनुपात में भवन तथा अन्य सुविधाओं की कमी है जिससे पठन पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार छात्र-छात्राओं के हित में भवन तथा अन्य सुविधाओं का निर्माण कराकर पठन पाठन को सुदृढ़ करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?