क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया में निर्माणाधीन दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना दिनांक 17/01/ 2026 को हुई है ;क्या यह भी बात सही है की शिवलिंग एवं निर्माणाधीन मंदिर के दर्शन हेतु भारी संख्या में प्रतिदिन वहां श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं जिससे यातायात एवं विधि व्यवस्था को व्यवस्थित करना एक समस्या बनी हुई है ;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो सरकार उक्त स्थान पर पुलिस थाना स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?