क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लौकही एवं खुटौना प्रखण्ड में अग्निशामक स्टेशन नही है,2. क्या यह बात सही है कि दोनों प्रखण्डों में अचानक आग लगने पर अग्निशामक स्टेशन की दूरी अधिक रहने से पीड़ित को काफी क्षति हो जाती है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखण्डों में अग्निशामक स्टेशन खोलने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?