Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1887Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री बैद्यनाथ प्रसाद (23) (रीगा) गृह विभाग 23 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना में फर्जी मुकदमा काण्ड संख्या-191/2025 अनिता देवी को वादी बनाकर दर्ज किया था;2. क्या यह बात सही है कि जब अनिता देवी से वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा खण्ड (1) में वर्णित काण्ड के संबंध में बयान लिया गया तब अनिता देवी ने अपने साथ घटना घटित होने से इनकार किया तब  थाना प्रभारी ने अनिता देवी तथा उनके पड़ोसी हरेन्द्र राम को धमकाया तथा प्रताड़ित करने का हर संभव प्रयास किया, जिसकी जाँच आरक्षी अधीक्षक सीतामढ़ी के द्वारा करायी गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मामले की जाँच कराकर दोषी पुलिस पदाधिकारी पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का विचार रखती है?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 फरवरी 2026
Member
श्री बैद्यनाथ प्रसाद (23) (रीगा)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह विभाग
MLA Profile
BAIDYANATH PRASAD (23)
BAIDYANATH PRASAD (23)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Riga-Sitamarhi (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Sultanpur, PO-Belhiya, Thana-Tariani Chapra, District-Sheohar