क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत रीगा प्रखंड के रामदेव प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय, खरसान में प्रबंध समिति के गठन में विसंगतियाँ, कार्यरत प्रधानाध्यापक को पूर्व प्रबंध समिति द्वारा दिए गए दंड का अनुपालन नहीं होना आदि के संबंध में अधिकारियों द्वारा निर्गत पत्र संख्या. 111 दिनांक 15/01/2025 एवं पत्र संख्या. 652 दिनांक 12/03/2026 जाँच हेतु दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि जांच लंबित रहने के बावजूद प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पुत्र सहित अन्य लोगों की अवैध नियुक्ति कर ली गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार खंड (1) मे वर्णित विद्यालय में की जा रही अनियमितताओं की जाँच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करना चाहती है?