क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत अन्हारी मंदिर से भगवानपुर चौक तक सड़क पूर्णतः जर्जर अवस्था में है;(2) क्या यह बात सही है कि यह पथ भोरहा से भगवानपुर का पथांश है, जो सीतामढ़ी और शिवहर जिले के साथ-साथ अभियंत्रण महाविद्यालय को भी सड़क मार्ग से जोड़ती है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार इस पथ के संपूर्ण पथांश का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने अथवा क्षतिग्रस्त पथ को तत्काल आवागमन बहाल करने के लायक बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?