क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला में अवस्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों से सड़े-गले चावल 42 से 45 किलोग्राम की बोरियों में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को आपूर्ति की जा रही है, जिसके संबंध में प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना उपलब्ध कराए जाने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है; यदि हाँ तो सरकार कबतक दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों?