क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरगनिया में डॉ. रामबाबू रमन का पदस्थापन लगभग 1 वर्ष पूर्व किया गया था,जो न तो आवश्यक था और न पारंपरिक प्रचलन के अनुरूप था, जबकि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य केंद्र हर मानक पर अच्छा काम कर रहा था, यदि हाँ तो क्या सरकार जनहित एवं सरकारी नियमों के आलोक में डॉ. रामबाबू रमन का स्थानांतरण रद्द करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरगनिया में ही पदस्थापित रहने देने का विचार रखती है?