क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-(1) क्या यह बात सही है कि औरगांबाद जिला के हसपुरा प्रखण्ड अन्तर्गत टाल पंचायत के ग्राम-हलिमचक के खाता नं0-147 प्लाट नं0- 1521 रकवा-62 डी0 में कब्रिस्तान अवस्थित है;(2)क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी नही रहने के कारण यहाँ असमाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिससे क्षेत्र की जनता में काफीअंसतोष हैं;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?