स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के दिनांक- 27/06/2026 के अंक में प्रकाशित ‘‘ बिहार की सोलर लाइट योजना पटरी से उतरी’’ शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के 8053 पंचायतों में मार्च 2026 तक 11.70 लाख सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया था;2. क्या यह बात सही है कि एजेन्सियों और विभाग की लापरवाही एवं गड़बड़ियों के कारण अभी तक भाग 10.59 लाख लाइटें ही लगी है। जिसमें से 2.16 लाख बन्द पड़ी हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार लापरवाही और गड़बड़ियों की जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?