स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के दिनांक 28/04/2026 के अंक में छपीं खबर के शीर्षक बिहार में स्वीकृत पदों की तुलना में 45% ही डॉक्टर के आलोक में क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बताने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि राज्य में सरकारी चिकित्सकों के 21,821 स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 9,568 चिकित्सक एवं 21,137 ग्रेड ए के नर्सों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 9,315 नर्स ही कार्यरत हैं;2.क्या यह बात सही है कि सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम 2026 की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण राज्य में 67.8% मरीज असमय दम तोड़ देते हैं;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कबतक नर्सों के रक्त पदों पर बहाली कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?