क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत गोह प्रखण्ड में गोह से हमीदनगर फीडर तक 11000 हाई भोल्टेज केवल लगाया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त लाइन में महेश परासी से गोरकरी, भलुआर हमीदनगर तक पोल के बीच रिकनेक्टींग तार नहीं होने से तार ढीला होकर नीचे लटक गया है जिससे जनता को कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उपरोक्त 6 कि0मी0 की दूरी वीच पोल में रिकनेक्टींग सपोर्ट देकर जर्जर पोल तार को ठीक करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों?