क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य के जहानाबाद जिलांतर्गत घोसी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान थाना क्षेत्र का भौगोलिक विस्तार तथा जनसंख्या घनत्व के कारण पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी पहुँच बाधित हो रही है, जिससे अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, सरकार के संज्ञान में यह भी है कि क्षेत्रीय आवश्यकता एवं सीमावर्ती स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मई में नवीन पुलिस थाना की स्थापना करने पर विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?