क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य के प्रत्येक प्रखण्ड में एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की गई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में नांमाकित अनेक बच्चे विद्यालय से 15-20 किलोमीटर की दूरी पर निवास करते हैं, तथा आवागमन की समुचित सुविधा एवं आवासीय व्यवस्था नही होने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन मॉडल विद्यालयों में तत्काल छात्रावास की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?