क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड के ग्राम पंचायत हराज नुरुलाहपुर अंतर्गत ग्राम गोढ़ीया महादलित बस्ती में करीब 100 घर महादलित परिवार है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम में सामुदायिक भवन एवं शेड नहीं है एवं खाता नं- 879, खेसरा न - 4679,रकबा 60 डिसमिल (12कट्ठा) भूमि उपलब्ध हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त टोला में सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?