क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि,1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया एवं पताही प्रखंड के किसानों ने कृषि सिंचाई हेतु विद्युत उपभोक्ता का मानक पूरा किया है;2.क्या यह बात सही है कि कृषि विद्युत उपभोक्ता बनने के बाद भी किसानों के खेतों तक पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाई होती है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में पोल तार एवं ट्रांसफार्मर लगवाने का विचार रखती है हां तो कब तक नहीं तो क्यों