क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखंड के पताही यदू कोदरिया से सुगापिपर तक जाने वाली 8.1 किलोमीटर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यह सड़क शिवहर जिला मुख्यालय को जोड़नेवाली प्रमुख मार्ग है जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटी बड़ी गाड़ियां का आवागमन होता है सड़क संकीर्ण होने से भारी ट्रैफिक रहता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?