क्या मंत्री ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि .....1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया विधानसभा क्षेत्र के चिरैया प्रखंड एवं पताही प्रखंड में लगे 63KVA का ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार जल रहे हैं जिससे स्थानीय किसानों को पटवन और नागरिकों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है;2.यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में उक्त प्रखण्ड में 63KVA के क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को 100kva में अपग्रेड कर बदलने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?