क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखण्ड चकाई में अनुसूचित जनजाति कन्या विद्यालय की स्थापना नहीं की गई है, जिससे प्रखण्ड की बालिकाओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है तथा उन्हे +2 शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वर्णित प्रखंड में +2 अनुसूचित जनजाति कन्या विद्यालय की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?