क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अन्तर्गत प्रखंड चकाई के चौफला पंचायत से +2 उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु छात्र-छात्राओं को 15 कि0मी0 दूर जाना पड़ता है, जिससे अधिकतर विद्यार्थी +2 शिक्षा से वंचित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत महादलित एवं आदिवासी बाहूल इलाका होने के साथ जंगल एवं पहाड़ से घिरा है जिस कारण छात्र-छात्राओं को आवागमन में भय बना रहता है। साथ ही उक्त पंचायत मुख्यालय में छाता मध्य विद्यालय अवस्थित है जो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार छात्र-छात्राओं के हित में उपर्युक्त वर्णित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का विचार रखती है , हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?