क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड चकाई में विद्युत आपूर्ति भंडार केंद्र नहीं है और विद्युत आपूर्ति भंडार केंद्र मल्लेपुर में है, जिसकी दूरी 100 कि0मी0 से अधिक है, जिससे चकाई विधानसभा के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है; यदि हाँ, तो क्या सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के हित में उक्त वर्णित प्रखंड में विद्युत आपूर्ति भण्डार केन्द्र की स्थापना का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यो?