क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड चकाई स्थित पंचायत ढ़ाड़ी एवं पंचायत बौंगी जंगल एवं पहाड़ से घिरा है, जिससे उक्त दोनों पंचायत के 100 एकड़ भूमि की मिटटी वर्षा के दिनों में बह जाते है, जिससे वहां केकिसानों के लिये कृषि भूमि का अभाव हो जाता है ; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित दोनों पंचायतों में भूमि संरक्षण एवं जल छाजन क्षेत्र के अंतर्गत एनआरएम एवं पीसीडी जैसी आदि योजनाओं का क्रियान्वयन कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?