क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत केसरिया और कल्याणपुर प्रखंड में इफको खाद बाजार तथा खाद थोक विक्रेता नहीं रहने के कारण किसानों को रक्सौल से खाद लाना पड़ता है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक केसरिया और कल्याणपुर में इफको खाद बाजार स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?